ईमेल जनरेट करने के 24 घंटे बाद दे दी गई थी धमकी
पीलीभीत, मई 25 -- पीलीभीत। कोर्ट में बम धमाकों की धमकी देने के मामले में जांच करने पीलीभीत पहुंची बिहार और यूपी एटीएस ने 24 घंटे तक शहर में रहकर संदिग्ध ईमेल आईडी और नंबर से संबधित सभी तथ्यों को खंगाला था। इस दौरान टीम ने परिवार के एक एक सदस्य से अलग अलग पूछताछ की थी। जांच के दौरान पता चला कि संबधित व्यक्ति के नाम से फर्जी ईमेल आईडी जनरेट करने के 24 घंटे बाद ही धमकी दी गई थी। धमकी देने वाली ईमेल के जनरेट होने और धमकी देने के बीच के समय अंतराल को आधार बनाकर टीम ने जांच की। हालांकि कुछ संदिग्ध नहीं मिलने के बाद टीम वापस लौट गई। बिहार में कोर्ट को उड़ाने की धमकी दिए जाने की जांच बिहार एटीएस कर रही है। जांच के दौरान एटीएस को यूपी के पीलीभीत की एक संदिग्ध ईमेल आईडी मिली। इसके बाद बिहार एटीएस की टीम ने यूपी एटीएस टीम से संपर्क किया। बिहार और यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.