चंदौली, जून 26 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर सहित आस पास के मुस्लिम इलाको में यौम-ए-आशूरा पर सरकारी इमाम चौको से परम्परागत ढंग से मोहर्रम का जुलूस शुक्रवार की सायं निकाला गया। या हुसैन की गूंजती सदाओ के बीच निकले मोहर्रम के जुलूस में नौहॉ ख्वानी की गयी। चल रहे जुलूस में लकड़ी बाजो ने तरह तरह के करतब भी दिखाये। वहीं सुरक्षा के दृष्टि से एएसपी और एसडीएम और थाना प्रभारी अतिसंवेदनशील इलाको में मयफोर्स चक्रमण करते रहे।ताजिया का जुलूस अख्तर मंसूरी के चौक से होते हुए सरकारी ईमाम चौक के रास्ते से होकर परम्परागत रास्तो से महाराजा किला के पास पहुंचा। जहां से ताजियॉ वार्ड नं0 1 इंदिरा नगर में बने कर्बला में देर रात तक दफन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम-01-शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाया गया त्याग और बलिदान का त्योहार मुहर्रम इसके अला...