गोरखपुर, मार्च 13 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मछलीगांव चौकी क्षेत्र में एक राहगीर और पुलिस की सक्रियता से खोया हुआ मोबाइल फोन और 3500 रुपये बरामद कर पुलिस ने उसके मालिक को वापस कर दिया। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार निवासी परसा तिवारी टोला, ग्राम चौरी, कैम्पियरगंज का वीवो मोबाइल करीमनगर के पास कहीं गिर गया था। मोबाइल के कवर में 3500 रुपये भी रखे थे। मोबाइल खोने की सूचना पर मछलीगांव चौकी प्रभारी श्रेयांश राय सक्रिय हो गए। जांच के दौरान पता चला कि यह मोबाइल विवेक कुमार पांडेय निवासी ग्राम महुलानी, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर को रास्ते में मिला था।विवेक ने मोबाइल और उसमें रखे 3500 रुपये चौकी पर पहुंचकर सौंप दिया। पुलिस ने मोबाइल सुनील कुमार को वापस कर दिया। खोया मोबाइल और रुपये वापस मिलने पर सुनील कुमार ने पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.