गढ़वा, जनवरी 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आसन्न नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह नगर निकाय चुनाव के प्रदेश पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर रविवार को गढ़वा पहुंचे। सर्किट हाऊस में उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस संगठन में विशेष उत्साह देखा गया। प्रदेश पर्यवेक्षक ठाकुर ने यह भी कहा कि यद्यपि नगर निकाय चुनाव औपचारिक रूप से दलगत राजनीति से अलग होते हैं, फिर भी कांग्रेस को अपने निष्ठावान, ईमानदार और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने की रणनीति अपनानी चाहिए। उससे संगठन को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी और जनता का विश्वास भी सुदृढ़ होगा। उन्होंने जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक मजबूती और जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओब...