ईमानदार और अनुशासित नेतृत्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे जनरल खंडूरी
रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड पूर्व सैनिक संघ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री (मेजर जनरल सेनि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ देश एवं उत्तराखंड को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और 108 सेवा के माध्यम से देश की यातायात एवं चिकित्सा व्यवस्था को नई पहचान दी, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जब खंडूरी के भाषण सुनने के लिए व्याकुल रहते थे रुड़कीवासी उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.