मेरठ, जून 29 -- प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोमवार को राज्यकर विभाग एवं संस्कृति विभाग की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में दानवीर भामाशाह का जन्मदिन व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनााया गया। इस मौके पर जिले में ईमानदारी से टैक्स अदा करने एवं कारोबार करने वाले दस व्यापारियों-उद्यमियों को भामाशाह अवार्ड से सम्मानित किया गया। विशिष्ठ अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा एवं सीडीओ नुपूर गोयल रहीं। संचालन सहायक आयुक्त एसजीएसटी अंबुज सिंह ने किया। अतिथियों एवं आगंतुकों का अपर आयुक्त राज्य कर ग्रेड-1 हरीराम चौरसिया एवं अपर आयुक्त ग्रेड-2 राज्य कर एसआईबी सुशील कुमार सिंह एवं अपर आयुक्त अमित पाठक ने स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने क...