ईमानदारी से अपना समय खेल को देने वाले खिलाड़ी जरूर सफल होगें : डीडीसी
दुमका, अप्रैल 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन दुमका के तत्वावधान में दो दिवसीय अस्मिता लीग 2026 बैडमिंटन, तीरंदाजी (आर्चरी) एवं बास्केटबॉल जैसे खेलों के प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। जिनमें जिले के प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। ज्ञातव्य हो कि तीरंदाजी प्रतियोगिता कमर दुधानी स्पोर्टस काम्प्लेक्स के आर्चरी मैदान में संपन्न हुआ। जहां उप विकास आयुक्त ने सफल खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी ईमानदारी से अपना समय खेल को देते हैं वह जरूर सफल होते हैं। उन्होंने दस हजार घंटा के नियम को भी सभी खिलाड़ियों के साथ साझा किया एवं अपने जीवन में इस नियम को अपनाने की भी प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- इंडोर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.