ईमानदारी दिखाई, 45 हजार रुपये व बैग पुलिस को सौंपा
आगरा, मार्च 30 -- तीर्थ नगरी के लहरा रोड तिराहा पर लावारिस मिले बैग को लेकर एक युवक सोरों कोतवाली पहुंचा। युवक ने कोतवाली प्रभारी को बताया कि उसे यह बैग लहरा रोड तिराहा पर मिला है। इस बैग में क्या सामान रखा है इसकी जानकारी उसे नहीं हैं। पुलिस जब बैग खोलकर देखा तो बैग में 45 हजार रुपए की नकदी व सामान रखा था। पुलिस ने जिस युवक का बैग खोया था, उसे बुलाकर 45 हजार रुपए की नकदी व बैग वापस कर दिया है। सोमवार को मोहनपुर के रहने वाले सुदीप चौहान सोरों के लहरा रोड पर जूस पीने के लिए ठेले पर रुके थे। उसी दौरान उन्हें एक बैग सड़क के किनारे रखा हुआ दिखा। सड़क किनारे बैग के संबंध में सुदीप ने लोगों से जानकारी चाही तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद वह बैग लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बैग को खोलकर देखा तो उसमें 45 हजार रुपए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.