बुलंदशहर, मार्च 12 -- खुर्जा। संवाददाता। कांजी बड़े विक्रेता ने ईमानदारी का परिचय दिया और डेढ़ लाख रुपये रखा बैग व्यक्ति को लौटा दिया।गाजियाबाद निवासी मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अलीगढ़ सवार होकर लौट रहे थे। पहासू मार्ग पर अगौरा के निकट पंप पर कार में सीएनजी डलवाई। साथ ही सड़क किनारे मोपेड पर कांजी के बड़े बिक्री करने वाले विक्रेता से दोपहर करीब 12 बजे बड़े खाए। जहां वह अपना करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी रखा बैग छोड़ गए, बाद में जब मुकेश गुप्ता ने बैग गायब देखा, तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्हें याद आया कि बैग में उनका मोबाइल भी रखा हुआ है। जिस पर उन्होंने अपने नंबर पर फोन किया, तो बड़े विक्रेता यश उर्फ कालू ने उन्हें जानकारी दी और बताया कि बैग उसके पास सुरक्षित है। जानकारी होने पर वह वापस आए और विक्रेता ने उन्हें बैग लौटा दिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.