ईमानदारी की मिसाल, मंदिर के पुजारी ने लौटाया सोने का पेंडल
कन्नौज, जून 21 -- छिबरामऊ। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली के माधौनगर स्थित मां आनंदी देवी मंदिर में ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली। मलिकपुर गांव निवासी अर्चना 19 जून को अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने मंदिर आई थीं। पूजा के दौरान भीड़भाड़ में उनका करीब 40 हजार रुपये मूल्य का सोने का पेंडल कहीं गिर गया। काफी तलाश के बावजूद पेंडल नहीं मिला। अगले दिन मंदिर की साफ-सफाई के दौरान पुजारी किशनलाल को पेंडल मिला। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी श्रीआनंदी देवी सेवा समिति के सचिव कृष्ण सैनी को दी। सचिव ने अर्चना से संपर्क किया और 21 जून को उन्हें मंदिर बुलाया। मंदिर परिसर में समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पेंडल उन्हें सकुशल वापस सौंप दिया गया। अपना खोया सामान वापस पाकर अर्चना व उनके परिजन भावुक हो गए और पुजारी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.