मैनपुरी, अप्रैल 24 -- मैनपुरी। नगर के राजीव गांधी नगर निवासी रामबेटा शर्मा शासन शासन से नगर पालिका के नामित सभासद बने हैं। नामित सभासद के लिए ये पल दोहरी खुशी लेकर आया है। राम बेटा शर्मा के बेटे दामोदर शर्मा रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर चयनित होने के बाद ट्रेनिंग पर रवाना हो गए। दोहरी खुशियों से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार को शहर के लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है। वहीं रामबेटा शर्मा द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया। नामित सभासद रामबेटा शर्मा शहर में समाजसेवा के रूप में भी पहचान रखते हैं। वर्ष 2003 में पत्नी के निधन के बाद राम बेटा शर्मा ने पांच बच्चों की परवरिश और पढ़ाई लिखाई का जिम्मा खुद उठाते हुए कड़ी मेहनत कर बच्चों को हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उनके बच्चों ने भी उनका भरपूर साथ दिया उसी का परिणाम है उनके दो...