औरंगाबाद, जनवरी 3 -- देव प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यापक सह डीडीओ चंद्रकांत प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने भावभीनी विदाई देते हुए प्रधानाध्यापक को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया। देव प्रखंड के कई शिक्षक उपस्थित रहे और अंगवस्त्र भेंट कर चंद्रकांत प्रसाद को सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय, देव के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र प्रसाद मेहता एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। मध्य विद्यालय, हैदरचक के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामाशीष सिंह ने कहा कि चंद्रकांत प्रसाद न केवल एक कुशल प्रधानाध्यापक रहे, बल्कि एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी थे। उनके स्नेह और अनुशासन ने बच्चों के जीवन को नई दिशा दी है। मीडिया प्रभारी संजीत कुमार न...