बागपत, मार्च 23 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव में लोकतंत्र सेनानी चौधरी जयपाल सिंह का 10 मार्च का निधन हो गया था। रविवार को उनकी श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल हुए। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि चौधरी जयपाल सिंह का जीवन हमें ईमानदारी और सदाचार का संदेश देता है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का शोक संदेश लेकर पहुंचे समरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी जयपाल सिंह से उनका गहरा आत्मीय संबंध था। कैराना के पूर्व सांसद हरपाल पंवार ने उन्हें शिष्टाचार और मेहमान नवाजी का प्रतीक बताते हुए समाज की अपूरणीय क्षति बताया। हरियाणा के जींद से आए खाप चौधरी रघुवीर नैन ने कहा कि पाखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.