मुरादाबाद, अगस्त 25 -- मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यातकों को इस बार ऑटम फेयर के स्टालों के शुल्क में सब्सिडी के तौर पर बड़ी कमी का तोहफा मिलने के बाद ईपीसीएच द्वारा निर्यातकों को एडवाइजरी जारी की गई है। सब्सिडी के रूप में मिली छूट का इस्तेमाल निर्यातकों को मेले में आने के लिए विदेशी ग्राहकों के टिकट बुक कराने आदि गतिविधियों में करना होगा। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने बताया कि ऑटम मेले में सब्सिडी की धनराशि के साथ स्टाल लगाने वाले निर्यातकों को हर 12 वर्ग मीटर पर एक अतिरिक्त खरीदार लाना अनिवार्य होगा। ईपीसीएच का यह कदम दूरदर्शी और उद्योग हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...