बस्ती, जुलाई 27 -- बस्ती। भानपुर तहसील परिसर में ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक रविवार को आयोजन हुआ। भानपुर तहसील जिलाध्यक्ष राम नरेश दूबे की अध्यक्षता में पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारित करने के लिए रणनिति तय की गई। मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने पांच अगस्त को जंतर-मंतर में होने वाले धरने में पेंशनरों की उपस्थित होने के लिए आवह्नन किया। इस दौरान हरिश्चंद्र उपाध्याय, उमेशचंद्र मिश्रा, रामदेव चौधरी, लौटूराम, ओमप्रकाश यादव, चंद्रिका प्रसाद पांडेय, बाबूलाल, हकीकुल्ला आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ईपीएस धारकों ने उठाई न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग यह भी पढ़ें- पांच अगस्त को पेंशनर्स पहुंचेंगे जंतर-मंतर, आंदोलन का आह्वान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...