बस्ती, जुलाई 21 -- बस्ती। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बस्ती मंडल बस्ती की आम सभा की बैठक सोमवार को रोडवेज बस स्टेशन परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता कृष्णानंद पांडेय ने की। इस दौरान जिले के पेंशनर उपस्थित रहे। बैठक में बैठक में मंडल की तरफ से उमेश चंद्र को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। सभा की बैठक में सभी पेंशनरों ने दिल्ली जंतर-मंतर पर पांच अगस्त को होने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का संकल्प लिया। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, हरिश्चंद्र उपाध्याय, नसीबुल्लाह खान, रामप्रवेश, भागीरथी तिवारी, जयप्रकाश सिंह, जयबहादुर सिंह, अशोक सिंह, अब्दुल खालिक सहित आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...