मऊ, जून 6 -- मऊ। ईपीएस-95 संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में समिति का नौवां स्थापना दिवस शनिवार को कताई मिल पेंशनर संघ ने कैम्प कार्यालय पर मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी मजदूर साथी अपने हक के लिए जो संघर्ष कर रहे हैं, उसे हासिल करके ही मानेंगे। सरकार हमारी जांयज मांगों को बार-बार नकार रही है। मजदूर अपने ही पैसों के लिए परेशान है, लेकिन सरकार मजदूरों की आवाज को नहीं सुन रही है। जिला मंत्री श्रीराम सिंह ने कहा कि संसद समिति के सिफारिश को भी सरकार ठंडा बस्ते में रखना चाहती है। जिसको मजदूर कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। आने वाले दिनों में मजदूर इसका जवाब देगा। स्थापना दिवस मनाने में रामजन्म राजभर, अजय मिश्रा, रवी शंकर पांडे, रामशरण गुप्ता, अशोक, जय प्रकाश आदी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...