कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर। ऑल इंडिया ईपीएस-95 संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष ओमशंकर तिवारी और राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सांसद रमेश अवस्थी से उनके आवास पर मुलाकात कर चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने न्यूनतम मासिक पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने व उस पर महंगाई भत्ता लागू करने की मांग उठाई। पेंशनरों और उनके जीवनसाथी को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश को प्रभावी ढंग से लागू करने व योजना से वंचित कर्मचारियों को शामिल कर उन्हें न्यूनतम पांच हजार रुपये पेंशन देने की भी मांग की गई। सांसद रमेश अवस्थी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे को संसद में नियम 377 के तहत उठाएंगे और केंद्रीय श्रम मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर पेंशनरों...