हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को काठगोदाम स्थित परिवहन डिपो वर्कशॉप में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार वालिया और संचालन प्रांतीय समन्वयक जगत सिंह डोबाल ने किया। बैठक में वक्ताओं ने 9 से 11 मार्च तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। बताया गया कि प्रदर्शन में कुमाऊं मंडल से 500 से 1000 पेंशनरों के शामिल होने की संभावना है। केंद्रीय समिति की ओर से श्रम मंत्री, वित्त सचिव और ईपीएफओ के उच्चाधिकारियों से लगातार वार्ता के बावजूद मांगें लंबित रहने पर रोष व्यक्त किया गया। प्रमुख मांगों में न्यूनतम 6500 रुपये पेंशन के साथ महंगाई भत्ता, पति-पत्नी को चिकित्सा सुविधा तथा 4 नवम्बर 2022 के सर्वोच...