बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती। ईपीएए 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बस्ती मंडल की मासिक बैठक सोमवार को रोडवेज बस स्टेशन परिसर में जिलाध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने प्रांतीय कमेटी से प्राप्त निर्देशों के पालन करने के लिए ध्वनिमत से हामी भरी। बैठक में मंडल सचिव हरिश्चंद्र उपाध्याय ने मांगों को लेकर पूरा कर सुविधा देने की पुरजोर मांग की। मंडल अध्यक्ष बालमुकंद मिश्रा ने कहा पेंशन में बढ़ोत्तरी के लिए संषर्घ जारी रहेगा। इस दौरान बैठक में सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, दूधनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, राम बृजेश दुबे, तिलकराम उपाध्याय, नसीबुल्लाह, मन्नालाल चौधरी, त्रिलोकी नाथ पांडेय, शंभू पाल, गिरधारी मिश्रा, राम प्रवेश आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर पेंशनर्स ने की बैठक --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...