ईपीएस पेंशनधारक पांच अगस्त को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन उत्तराखंड (ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति) की बैठक शुक्रवार को गांधी रोड स्थित रोडवेज संगठन कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में ईपीएस 95 पेंशनधारकों की न्यूनतम पेंशन में वृद्धि को लेकर 5 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशन वृद्धि की मांग को बुलंद करने के लिए उत्तराखंड से बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी दिल्ली पहुंचेंगे। इस मौके पर प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष मेजपाल सिंह, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष राकेश पेटवाल, उपाध्यक्ष अनुराग नौटियाल, देवेंद्र डिमरी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, नरेंद्र त्यागी, नवीन कुकरेती, शैलेश शर्मा, बृजपाल सैनी, अवतार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.