ईपीएफ भुगतान का मामला फिर गर्माया, जांच की मांग
बागपत, जून 10 -- बागपत। बड़ौत नगर पालिका परिषद बड़ौत में सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ भुगतान का मामला फिर से चर्चा में आ गया है। नगर पालिका के नामित सभासद विकास चंचल ने इस संबंध में जिलाधिकारी बागपत को शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि बड़ौत नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारियों का दिसंबर 2022 से 2024 तक का ईपीएफ भुगतान लंबित है। विकास चंचल ने बताया कि नगर पालिका अधिकारियों ने इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर समाधान करने के बजाय केवल आश्वासन दिए गए। कर्मचारियों को बकाया ईपीएफ जल्द जमा कराने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। डीएम से मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.