बरेली, मई 5 -- शहर के सुभाषनगर इलाके में राजीव कॉलोनी निवासी राजेंद प्रसाद सक्सेना ने ऊर्जा मंत्री समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा। उन्होंने विद्युत निगम की एक समिति के प्रबंधक समेत अन्य की फर्मों की जांच के साथ ही ईपीएफओ घोटाले संबंधी जांच कराने की मांग की थी। जिसके चलते निगम ने शनिवार को पत्र जारी कर राजेंद्र प्रसाद सक्सेना से जवाब मांगा है। उन्होंने शिकायती बिंदुओं के आधार पर शासन को जवाब भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...