आरा, जनवरी 13 -- पीरो, संवाद सूत्र बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की तरफ से ईपीएफ की राशि बढ़ाने के लिए आरा सांसद सुदामा प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने बताया कि बढ़ती मंहगाई को लेकर कर्मचारी पेंशन योजना से अच्छादित कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईपीएफ कवरेज की वर्तमान वेतन सीमा को 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए करने को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा गया। वर्ष 2014 के बाद से कर्मचारियों का वेतन पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। सितंबर 2014 के बाद से यह राशि नहीं बढ़ाई गई है। आरा सांसद ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। आवेदन सौंपने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, प्रधान सचिव परमेश्वर पासवान, बीएसटीए के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.