गिरडीह, जून 23 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के सहायक अध्यापकों के ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) पेंशन अंशदान की कटौती शुरू नहीं होने से शिक्षकों में भारी नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा धनवार इकाई की एक आपात बैठक नावाडीह पंचायत सचिवालय प्रांगण में की गई, जिसमें अधिकारियों की उदासीनता पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता शुकदेव कुमार राय ने की तथा संचालन नित्यानंद पांडेय ने किया। बैठक में संघर्ष मोर्चा के प्रदेश समिति सदस्य सुमन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सुमन कुमार ने कहा कि धनवार प्रखंड के करीब 200 सहायक अध्यापकों के वेतन से अब तक ईपीएफ पेंशन मद में अंशदान की कटौती नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा क...