मेरठ, मई 24 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा भविष्य निधि सदस्यों, नियोक्ताओं और पेंशनभोगियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ​यह कार्यक्रम 28 मई 2026 को सुबह 9 बजे मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में निर्धारित स्थानों पर आयोजित होगा।​इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भविष्य निधि दावों के भुगतान, सदस्यों के खातों का विवरण अपडेट करने और नियोक्ताओं द्वारा भविष्य निधि जमा न करने जैसी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करना है। ​संगठन ने सभी सदस्यों, नियोक्ताओं और पेंशनभोगियों से आग्रह किया है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- ईपीएफओ 28 मई को आयोजित करेगा 'निधि आपके निकट' ...