आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएसन (एसिया) से जुड़े उद्यमियों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और इम्लाई इनरोलमेंट कैंपेन-2025 के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई। उद्यमियों से सरकार की दोनों स्कीम का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया। इसके लिए एसिया भवन के सभागार में शुक्रवार को संध्या समय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय आयुक्त प्रशांत कुमार पूरी टीम के साथ उपस्थित थे। टीम में सहायक आयुक्त अजय कुमार पूर्ति, लेखा पदाधिकारी सुजीत कुमार पांडेय, प्रवर्तन अधिकारी अविनाश कुमार, अविनाश कुमार सिंह व उमाशंकर प्रसाद शामिल थे। वहीं,उपस्थित उद्यमियों ने सरकार की स्कीम को उद्यमियों और उनके स्टॉफ के लिए लाभकारी बताया। विभाग की इस पहल को पूर्ण कराने में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा भ...