रांची, सितम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय रांची में बुधवार को हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 शारिक तनवीर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। 14 से 29 सितंबर तक आयोजित इस पखवाड़े में निबंध, टिप्पणी-आलेखन और अंत्याक्षरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। समारोह में राजेश कुमार, राकेश रंजन वर्मा, चंदन कुमार और राजकुमार ने हिंदी गीत प्रस्तुत किए। इमानुएल मिंज ने मैजिक शो और रुपेश सिंह ने 'रश्मिरथी' का वाचन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...