मेरठ, अक्टूबर 3 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ द्वारा आईआईएमटी विश्वविद्यालय ग्राउंड गंगानगर में शुक्रवार को केंद्रीय अंचल विभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट के पहले दिन बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बास्केटबॉल मैच में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें हरियाणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को 47-32 के स्कोर से हराया। वहीं, वॉलीबॉल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने दिल्ली को सीधे सेटों में 25-14, 25-14 से पराजित कर शानदार शुरुआत की।​प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Meerut News: ईपीएफओ में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विभा...