ईपीएफओ में ऑटो सेटलमेंट से दूने हुए आंशिक निकासी के क्लेम
कानपुर, मई 27 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ऑटो सेटलमेंट व्यवस्था लागू होने के बाद आंशिक निकासी के क्लेम में बड़ा इजाफा हुआ है। अब पांच लाख रुपये तक के एडवांस क्लेम पर ऑटो सेटलमेंट की सुविधा से आवेदन के तुरंत बाद कर्मचारियों के सीधे खाते में रकम ट्रांसफर हो रही है। इससे न सिर्फ प्रक्रिया तेज हुई है बल्कि लंबित दावों और शिकायतों में भी कमी आई है। ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले जहां करीब 12 हजार कर्मचारी ही पीएफ की आंशिक निकासी का लाभ ले पा रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 24 हजार से अधिक हो गई है। आंशिक निकासी समेत कुल निकासी के क्लेम एक साल में करीब 40 हजार तक पहुंच गए हैं।
पहले महीनेभर लगते थे, अब दो-तीन दिन में मिल ही रकम पहले पीएफ निकासी के लिए बैंक वेरिफिकेशन, दस्तावेजों की जांच और मैनुअल प्रक्रिया में कई दिन लग ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.