ईपीएफओ निधि आपके निकट में 105 शिकायतों में 100 निपटे
लखनऊ, अगस्त 27 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, हरदोई और रायबरेली में निधि आपके निकट 2.0 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों में कर्मचारियों, नियोक्ताओं, पेंशनभोगियों और अन्य हितधारकों सहित कुल 144 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान छहों जनपदों में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 100 शिकायतों निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम अश्विनी कुमार गुप्ता ने कहा कि निधि आपके निकट 2.0 ईपीएफओ और उसके हितधारकों के बीच सीधे संवाद से लोगों को राहत मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.