कानपुर, मार्च 27 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शुक्रवार को मासिक निधि कैंप रीजन के 15 जिलों में लगाया गया। इसमें जिला नोडल अधिकारियों ने मौके पर ईपीएफओ की योजनाओं का लाभ और समस्याओं का निदान कराया। इसमें बड़ी संख्या में 100 से अधिक संस्थानों ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पंजीकरण कराए। ईपीएफओ कैंप की निगरानी मुख्यालय से की गई। पेंशन प्रयास के तहत पेंशनरों के पेंशन फॉर्म प्रॉसेस कराए, पेंशनरों के रिटायरमेंट के माह में ही उनके पेंशन प्रयास फॉर्म पूर्ण कर दिए गए, जिससे उन्हें समय पर पेंशन लाभ मिलेगा। पेंशनरों को पीपीओ की कॉपी भी मौके पर उपलब्ध कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.