ईपीएफओ की पेंशन का लाभ न ले पाने वाले लोगों को बड़ी राहत, इस शहर में घर-घर शुरू हुई मुहिम
प्रमुख संवाददाता, जून 9 -- Pension News : जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) जमा न होने की वजह से ईपीएफओ की पेंशन का लाभ न ले पाने वाले कानपुर रीजन के 21 हजार लोगों के लिए राहत की राह खुली है। डाक विभाग से समझौते के बाद एक फोन कॉल पर घर बैठे डीएलसी होने से अब रुकी पेंशन मिलने लगी है। इसमें तमाम लोग ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु के बाद डीएलसी जमा नहीं थी। विभाग को इसकी जानकारी न होने से मृतक आश्रितों (पत्नी और 25 साल की उम्र तक दो बच्चों) को भी पेंशन नहीं मिल पा रही थी लेकिन अब घर-घर डीएलसी मुहिम से उन्हें भी पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही आश्रितों के खाते में ईपीएफओ पेंशन भेजने लगेगा। वहीं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से पेंशन लेने वाले करीब नौ हजार पेंशनर्स ऐसे हैं, जिनके जीवित या मृत होने के सबूत नहीं मिल पा रहे हैं। ये ऐसे पेंशनर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.