कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में तैनात राहुल गुप्ता का चयन मलेशिया में 24 से 26 अप्रैल को होने वाली अंतर्राष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। पैरा डार्ट्स नेशनल चैम्पियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है। राहुल इसमें हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गुप्ता और उनके जुड़वा भाई रोहित गुप्ता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी हैं। खास बात है कि वह भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके पहले दोनों खिलाड़ी भाई श्रीलंका में आयोजित पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- मलेशिया ओपन डार्ट्स चैम्पियनशिप को भारतीय टीम घोषित पीएफ कमिश्नर शाहिद इकबाल समेत अन्य अधिकारियों ने बुधवार को राहुल गुप्ता का स्वागत किया। य...