लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को गोमती नगर स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एक व कार्यालय प्रभारी अश्विनी कुमार गुप्ता ने झंडारोहण किया। इस मौके पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-एक ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों और हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। एक सामाजिक सुरक्षा प्रदाता के रूप में हमारा दायित्व है कि हम हितधारकों के हित सुरक्षित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...