बागपत, जून 15 -- खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक और सहचालक घायल हो गए। पुलिस ने हादसे का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा के बल्लमगढ़ क्षेत्र के फतेहपुर गांव का रहने वाला ओमवीर ट्रक चलाता है। बीते कल वह मुंबई से ट्रक लेकर पानीपत आ रहा था। उसके साथ बल्लभगढ़ क्षेत्र के नरियाल गांव का भवेश कुमार सहचालक था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे उनका ट्रक उससे टकरा गया। हादसे में वे दोनों घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सात माह बाद दर्ज हुआ सड़क हादसे पर ट्रक चालक व मालिक पर मुकदमा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया भवेश कुमार की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के...