ईपीई पर प्रतिबंधित वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग
बागपत, जून 22 -- बागपत। ईपीई पर प्रतिबंधित वाहनों की लगातार एंट्री को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गंभीर चिंता जताई है। रविवार को एनएचएआई के मार्ग गश्त अधिकारी ने कोतवाली पर पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र दिया और प्रतिबंधित वाहनों का आवागमन बंद कराने की मांग की। एनएचएआई के मार्ग गश्त अधिकारी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ईपीई पर लगातार ऐसे वाहन प्रवेश कर रहे हैं, जिन्हें नियमों के तहत अनुमति नहीं है। विशेष रूप से मोटरसाइकिलों की आवाजाही को गंभीर चिंता का विषय बताया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि कर्मचारियों ने कई बार वाहन चालकों को रोककर नियमों की जानकारी दी और उन्हें सुरक्षित मार्ग अपनाने की सलाह भी दी। इसके बावजूद कुछ लोग प्रतिबंधित रास्तों से एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.