बागपत, फरवरी 20 -- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा-बड़ागांव के बीच चावल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिससे उसका चालक ओर परिचालक घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। मसूरी का रहने वाला कुरबान ट्रक चलाता है। गुरुवार की देरशाम वह दिल्ली से ट्रक में चावल लादकर बंगाल के लिए चला था। ट्रक में परिचालक रहीसु भी सवार था। बताया जाता है कि ईपीई पर जैसे ही ट्रक खेकड़ा से आगे पहुंचा, तो आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करते समय ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने का भी प्रयास किया, लेकिन ट्रक डिवाडर तोड़ते हुए गहरी खाई में पलट गया। जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही उसमें लदा चावल भी बिखर गया। हादसे में चालक ओर परिचालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.