बागपत, अप्रैल 3 -- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गौना गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और केंटर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में केंटर के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक का एक पैर कट गया है। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने आईसक्रीम की ठेली में टक्कर मार दी। हादसे में दो आईसक्रीम विक्रेता घायल हो गए। हरियाणा के जींद का रहने वाला असीम अली केंटर का चालक है। वह हरियाणा से मुर्गे भरकर गाजीपुर मंडी, दिल्ली जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचने पर नींद आने के कारण उसने गाड़ी अपने परिचालक पप्पू पुत्र सतबीर (निवासी जींद) को चलाने के लिए दे दी। पप्पू जब गाड़ी चला रहा था, तभी गौना गांव के समीप उसने रेत से भरे एक खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.