ईपीई पर टोल प्लाजा का सर्वर डाउन, वाहनों की लगी कतार, हंगामा
बागपत, जून 18 -- बागपत। ईपीई के मवीकलां टोल प्लाजा पर सर्वर में तकनीकी खराबी से गुरुवार सुबह वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान टोल कर्मियों और वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब दो घंटे तक टोल कर्मी वाहन चालकों को समझाते नजर आए। सर्वर की खामी दूर होने के बाद वाहन चालकों और टोल कर्मियों ने राहत की सांस ली। ईपीई के मवीकलां टोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह सर्वर डाउन हो गया। इसके चलते वाहनों का टोल नहीं कटने हरियाणा की ओर से आ रहे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्रियों ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख टोल कर्मियों ने किसी तरह वाहनों को वहां से निकाला। वाहन चालक मनोज निवासी बागपत ने बताया कि बताया कि उनका फास्टटैग रिचार्ज था, फिर भी उन्हें 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.