बागपत, सितम्बर 8 -- बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बागपत में बड़ागांव टोल के पास रविवार रात साढ़े बारह भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के गोगामेडी बागड धाम से दर्शन कर बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सात अन्य ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घायल 19 श्रद्धालुओं में से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नेथानी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अस्पताल में घायलों का हाल जाना। बदायूं जनपद के गांव अलाहपुर थाना उझानी से पिकअप में 32 श्रद्धालु सवार होकर 2 सितंबर को धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए थे। रविवार को सभी राजस्थान के बागड धाम से दर्शन कर बदायूं लौट रहे ...