ईपीई पर केंटर से टकराया पिकअप, मां-बेटा घायल
बागपत, अगस्त 6 -- बागपत। ईपीई पर मंगलवार की रात पंजाब से मुरादाबाद जा रहा पिकअप केंटर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार मां-बेटा घायल हो गए। घायलों को चिकित्सक से उपचार दिलवाया गया। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। पंजाब के लुधियान का रहने वाला अवनीत कौर पिकअप चलाता है। अवनीत ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह पिकअप में बिस्कुट लादकर मुरादाबाद के लिए चला था। पिकअप में उसकी मां बलबीर कौर भी सवार थी। बताया कि जैसे ही पिकअप खेकड़ा के पास पहुंचा, तो आगे चल रहे केंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। हादसे में वह और उसकी मां बलबीर कौर घायल हो गए। अवनीत ने अज्ञात केंटर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस केंटर का पता लगाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.