बागपत, अप्रैल 8 -- चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगौली तगा और सरफाबाद के बीच जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंगौली तगा और सरफाबाद के बीच ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे एक पचास वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चांदीनगर अतर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी की। लोगों ने बताया कि व्यक्ति मन्दबुदि था। जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर गांव के आस पास घुमता रहता था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.