बागपत, मई 7 -- बागपत। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई। गुरुवार को पुलिस ने मवीकलां और काठा टोल के पास चेकिंग अभियान चलाया। प्रतिबंधित वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से रोका। नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान भी काटे। बागपत में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहनों के लगातार चलने के मामलों पर संज्ञान लेते हुए अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत बागपत के मवीकलां और काठा टोल पर पुलिसकर्मियों ने सघन चेकिंग की। इस दौरान प्रतिबंधित वाहनों पर कार्रवाई की गई और वाहन चालकों को नियमों के उल्लंघन के प्रति जागरूक भी किया। दरअसल, दिल्ली-देहरादून और ईस्टर्न पेरिफेरल ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.