ईनो कहके विवाहिता को पिलाया तेजाब, मौत
मुरादाबाद, जून 20 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता को दहेज के लिए ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। 17 जून की रात उसे इनो के नाम पर तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। शुक्रवार रात उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मामले में जान गंवाने वाली विवाहिता के भाई ने उसके पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह जिले के जसपुर निवासी रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन अंजली(24) की शादी पांच साल पहले मझोला थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी रोहन के साथ की थी। उसके दो साल की एक बेटी न्यायिका है। रोहित ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से अंजली का पति रोहन, सास भोली, ससुर सुरेश, ननद कंचन, दिया व पलक दहेज के लिए अंजली को परेशान कर रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.