आजमगढ़, मार्च 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। गैस की किल्लत और ईंधन की महंगाई की आंच से स्ट्रीट फूड्स कारोबार झुलस गया है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही मैरिज हॉल संचालक संकट में आ गए हैं। कई होटलों और रेस्टोरेंट में चाइनीज और साउथ इंडियन फूड्स बनना बंद हो गया है। होटल संचालकों ने कोयले की भट्ठी और इंडक्शन महंगा होने से कर्मचारियों की छंटनी भी कर दी है। अधिकतर कारोबारी गैस की जगह अब कोयले के साथ ही लकड़ी के चूल्हे का प्रयोग कर रहे हैं। जिले में कमर्शियल सिलेंडरों की बिक्री प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट से लेकर मैरिज हॉल में संकट गहरा गया है। होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल मालिकों को बुकिंग को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख होटलों में ऑर्डर रद्द हो रहे हैं। वहीं, कई रेस्टोरेंट और होटल आधी क्षमता से चल रहे ...