मुरादाबाद, मार्च 9 -- ब्लॉल क्षेत्र के ग्राम ईधनपुर नगला (रामपुर मैगन) में मुख्य रास्ते पर फैली गंदगी और जलभराव होने की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडलाध्यक्ष दानिश पाशा ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी कुंदरकी को ज्ञापन सौंपा। बीडीओ के उपस्थित न होने पर एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गांव की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। दानिश पाशा ने बताया कि गांव को जाने वाला मुख्य रास्ता लंबे समय से गंदगी से पटा हुआ है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।इसके अलावा गांव के लगभग 70 प्रतिशत हैंडपंप खराब पड़े हैं जिनकी अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। भाकियू मंडलाध्यक्ष ने मांग की है कि जल्दी रास्ते की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था और खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए। इस दौरान देवेश भूषण, परवेज खान, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.