गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह। ईद, सरहुल, रामनवमी और चैती नवरात्र को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने को लेकर बिंदुओं पर चर्चा की। सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों से थाना व अंचल स्तर पर शांति समिति की बैठक की जानकारी ली। बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देश किया। कहा कि किसी भी तरह की आपत्तिजनक, अश्लील गाने को बजाया नहीं जाएगा। कहा कि त्योहारों पर उत्कृष्ट विधि-व्यवस्था संधारण, सुचारू यातायात प्रबंधन तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी के सामूहिक भागीदारी और समन्वय से त्योहार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.