ईद से पूर्व पुलिस का फ्लैग मार्च, गांवों में बढ़ाई सतर्कता
हापुड़, मार्च 20 -- ईद के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए थाना पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गांव बदरखा, अठसेनी और दोताई में पैदल गश्त की गई। पुलिस टीम ने गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से संवाद किया और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण भी किया गया।थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ईद के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शांति व भाईचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.