रामगढ़, मार्च 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। ईद उल फितर के अवसर पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईद की पूर्व संध्या में इंस्पेक्टर पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसमें शामिल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र की मस्जिदों के आसपास और मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने सभी समुदायों के लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। यह मार्च थाना परिसर से निकाली गई और डीवीसी चौक तक पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और शरारती तत्वों से सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.